यूपी कॉलेज ने सात कोर्स की प्रवेश परीक्षाओं की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। बीए, बीएससी फिजिक्स, बीएससी फिजिक्स व मैथमेटिक्स, एमएससी-जूलॉजी, एमएससी-बॉटनी, बीकॉम और एमकॉम कोर्स शामिल हैं। कॉलेज के परीक्षा नियंता कार्यालय की ओर से सूचना जारी कर बताया गया है कि कुंजी से संबंधित कोई आपत्ति हो तो उसे महाविद्यालय के infoupcollege.ac.in पर 48 घंटे के अंदर मेल कर दें। कॉलेज के अनुसार उत्तर कुंजी की आपत्तियों के निराकरण के बाद जल्द ही प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। इसी महीने में यूजी-पीजी की काउंसिलिंग शुरू कराकर प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।