फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: कैथी ब्रिज पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराई, तीन घायल

विज्ञापन
कैथी ब्रिज पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो बाइक सवार को बचाने में डिवाइडर से टकराईं तीन लोग घायल
विज्ञापन
स्कॉर्पियो 100 मीटर तक घिसटती हुई दूसरी ओर के डिवाइडर पर चढ़कर रुकी
विज्ञापन

फोटो संवाद न्यूज एजेंसी
चौबेपुर। वाराणसी-गाजीपुर हाईवे (एनएच-31) पर कैथी ब्रिज पर बृहस्पतिवार दोपहर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अचानक सामने आए बाइक सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में स्कॉर्पियो सवार बृजेश सोनकर (32), दिलीप सोनकर (35) और संतोष सोनकर (28) घायल हो गए। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को हटवाया और यातायात बहाल कराया। पुलिस के अनुसार, गोरखपुर से वाराणसी आ रहे 22 लोगों का काफिला तीन वाहनों से सफर कर रहा था। सुधा सोनकर के नाम से पंजीकृत स्कॉर्पियो में सात लोग सवार थे। दोपहर 12 बजे कैथी ब्रिज पर अचानक सामने आए बाइक सवार को बचाने के दौरान चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। स्कॉर्पियो पहले बाईं ओर के डिवाइडर से टकराई और 100 मीटर तक घिसटती हुई दूसरी ओर के डिवाइडर पर चढ़कर रुक गई। हादसे में बृजेश सोनकर, दिलीप और संतोष घायल हो गए। तीनों के हाथ-पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में हल्की चोटें आईं। लोगों की मदद से घायलों को कैथी में निजी चिकित्सक के पास ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत सामान्य बताई गई। कुछ देर तक हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा। थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि तेज गति के कारण वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया, जिससे स्कॉर्पियो क्षतिग्रस्त हो गई। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें