उदय प्रताप महाविद्यालय की प्रवेश परीक्षाएं 10 जुलाई से शुरू होंगी। अंतिम तिथि समाप्त होने के बाद अभ्यर्थी अब 20 जून तक विलंब शुल्क के साथ आवेदन कर सकते हैं। 7500 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। 6300 ने प्रवेश परीक्षा शुल्क जमा करा दिया है।प्राचार्य प्रो. धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि स्नातक और स्नातकोत्तर के लिए प्रवेश परीक्षाएं 10, 11, 12 और 13 जुलाई को होंगी। सबसे अधिक कृषि विज्ञान स्नातक की 165 सीटों के लिए 1800 से अधिक आवेदन आए हैं। एक सीट पर 11 अभ्यर्थी अपनी दावेदारी पेश करेंगे।