महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ ने प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की तारीख पांच जून तक बढ़ा दी है। 31 मई को अंतिम तारीख समाप्त होने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्र हित में यह निर्णय लिया है। अभ्यर्थी अब पांच जून तक बिना किसी विलंब शुल्क के आवेदन कर सकेंगे। कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय ने बताया कि अभ्यर्थी सात जून तक आवेदन पत्र वेबसाइट से ऑनलाइन प्रिंट कर सकेंगे। छह से 13 जून तक आवेदन पत्र 300 रुपये विलंब शुल्क के साथ भरा जा सकेगा। अंतिम तिथि 13 जून है। अभ्यर्थी 15 जून तक प्रिंट कर सकेंगे।