फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: यूपी कॉलेज के एस्ट्रोटर्फ को अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणपत्र, होंगे राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मुकाबले

Mon, 09 Feb 2026 04:10 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: यूपी कॉलेज के एस्ट्रोटर्फ को अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणपत्र मिला। ऐसे में अब हॉकी के नया मैदान पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुकाबले होंगे। 
विज्ञापन
यूपी कॉलेज के एस्ट्रोटर्फ को अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणपत्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी कॉलेज में 8.37 करोड़ रुपये से निर्मित एस्ट्रो टर्फ अंतरराष्ट्रीय मानकों पर खरा उतरा है। अंतरराष्ट्रीय हॉकी संघ ने इस टर्फ को मान्यता दे दी है। इसके साथ ही काशी के तीसरे एस्ट्रो टर्फ पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मैच कराने का रास्ता भी साफ हो गया है। काशी के हॉकी खिलाड़ी इस वर्ष यूपी कॉलेज के एस्ट्रो टर्फ मैदान पर हॉकी खेल सकेंगे। 

विज्ञापन


हॉकी का नया मैदान खेल प्रतिभाओं को निखारने और शहर को खेल के हब के रूप में मजबूत बनाने में मील का पत्थर साबित होगा। स्मार्ट सिटी के मुख्य महाप्रबंधक अमरेंद्र तिवारी ने बताया कि यूपी कॉलेज में सिंथेटिक हॉकी एस्ट्रो टर्फ फील्ड को इंटरनेशनल हॉकी फेडरेशन से गुणवत्ता का सर्टिफिकेट मिल चुका है। 

फेडरेशन ने हॉकी मैदान और उपलब्ध सुविधाओं के आधार पर यह प्रमाणपत्र दी है। यूपी कॉलेज के टर्फ एफआईएच श्रेणी-2 हॉकी फील्ड की आवश्यकताओं को पूरा कर रहा है। जल्द ही इसे संबंधित विभाग को हैंडओवर किया जाएगा। पानी के छिड़काव के लिए स्प्रिंकलर, दर्शकों के बैठने के लिए पवेलियन, रात्रिकालीन मैच के लिए हाईमास्ट लाइट्स और खिलाड़ियों के लिए चेंजिंग रूम जैसी सुविधाएं हैं। 
विज्ञापन


निर्माण करने वाली संस्था तीन वर्ष तक इसका संचालन और रखरखाव करेगी। ओलंपियन ललित उपाध्याय ने बताया कि हॉकी बदल चुकी है। मॉडर्न हॉकी टर्फ पर खेली जाती है। अंतरराष्ट्रीय हॉकी से मुकाबला करने के लिए तकनीक और मैदान आधुनिक होने ही चाहिए। कहा कि काशी ने अंतरराष्ट्रीय हॉकी में नाम किया है। उन्होंने प्रदेश और केंद्र सरकार को खेलों के बढ़ावा देने के लिए धन्यवाद दिया। बताया कि वाराणसी में शुरू से हॉकी की जड़ें काफी गहरी रही हैं। इंटरनेशनल मानक का एस्ट्रोटर्फ लग जाने से नए खिलाड़ियों को प्रैक्टिस करने में काफी सुविधा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें