200 रुपये में मिलेगी उत्तर पुस्तिका की फोटोकॉपी, आवेदन शुरू
उदय प्रताप कॉलेज में आरटीआई के तहत सेमेस्टर परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं की फोटोकॉपी के लिए आवेदन शुरू हो गया है। 21 जून से पांच जुलाई तक अभ्यर्थी कॉलेज के गोपनीय कार्यालय में आवेदन कर सकते हैं।
यूपी कॉलेज के प्राचार्य और परीक्षा नियंता की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि स्नातक, परास्नातक, बैक और इंप्रूवमेंट परीक्षा देने वाले छात्र और छात्राओं को सूचित किया गया है कि पांच जुलाई तक आवेदन नहीं किया गया तो आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। आरटीआई के तहत लिखी कॉपी की फोटोकॉपी मांगी जा सकती है। उत्तर पुस्तिकाओं की फोटोकॉपी 7 जुलाई से 10 जुलाई के बीच दिखाई जाएगी।
उत्तर पुस्तिका की फोटोकॉपी की कॉपी 200 रुपये जमा करने होंगे। यूपी कॉलेज की ओर से सभी परीक्षाओं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। अब इसे डिजि लॉकर पर भी अपलोड किया जा रहा है। वहीं, छात्र और छात्राओं को रिजल्ट की हार्डकॉपी देने से पहले आपत्तियों और संदेह का निस्तारण किया जा रहा है। ऐसे में उत्तर पुस्तिकाओं की फोटोकॉपी कराकर दी जा रही है।
इन कोर्स की होगी प्रवेश परीक्षा : बीए, बीएससी बायो, मैथ, बीकॉम, बीएससी ऑनर्स कृषि, एमएससी-रसायन, वनस्पति, भौतिक और जंतु विज्ञान के साथ ही एमए और एमएससी गणित की प्रवेश परीक्षा कराई जाएगी।
इन कोर्स में मेरिट के आधार पर होगा प्रवेश : बैचलर ऑफ लाइब्रेरी साइंस, पीजी में हिंदी, अर्थशास्त्र, भूगोल, समाज शास्त्र, प्राचीन इतिहास, राजनीति शास्त्र, मनोविज्ञान, रक्षा एवं सामाजिक अध्ययन, सांख्यिकी।