वाराणसी। यूपी कॉलेज की प्रवेश परीक्षाएं रविवार से शुरू हो गईं। परीक्षा में 241 में से 183 छात्र ही शामिल हुए जबिक 58 छात्र अनुपस्थित रहे। प्राचार्य डॉ. अवधेश सिंह ने बताया कि 14 सितंबर को एमएससी जंतु विज्ञान एवं गणित की परीक्षाएं होंगी। सभी अभ्यर्थियों निर्धारित तिथि पर परीक्षा प्रारंभ होने से 45 मिनट पहले केंद्र पहुंचे। परीक्षा आरंभ होने के बाद प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
पहले दिन एमएससी भौतिक एवं वनस्पति में दाखिले के लिए छात्रों ने प्रवेश परीक्षा दीं। वहीं एमए सांख्यिकी, हिंदी, अर्थशास्त्र, भूगोल, समाजशास्त्र, प्राचीन इतिहास एवं राजनीति शास्त्र में निर्धारित संख्या से कम आवेदन आने के कारण प्रवेश परीक्षा के स्थान पर मेरिट से दाखिला होगा। एमएससी कृषि की प्रवेश परीक्षा 16 सितंबर को एक बजे की बजाय दो बजे से आरंभ होगी। प्राचार्य ने बताया कि एम की जिन विषयों में निर्धारित संख्या से कम आवेदन आएं हैं उनकी प्रवेश परीक्षा नहीं होगी। उन विषयों में मेरिट से दाखिला लिया जाएगा।