मुख्य सचिव डॉ. दुर्गा शंकर मिश्र और डीजीपी मुकुल गोयल
- फोटो : फाइल
उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र और डीजीपी मुकुल गोयल रविवार को वाराणसी पहुंचे। मुख्य सचिव काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे और बाबा के दर्शन किए। इसके बाद वो प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विधानसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। साथ ही कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण से निपटने की तैयारियों पर भी दोनों अफसर जिले और मंडल स्तरीय अफसरों के साथ चर्चा करेंगे।