फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : मुख्यमंत्री तक पहुंचा स्वास्थ्य टीम पर हमले का मामला, संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने की शिकायत

Tue, 04 May 2021 08:25 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी में शिवपुर में सोमवार को कोरोना संक्रमित मरीज के घर दवा देने गई रैपिड रिस्पांस टीम पर हमले को लेकर संविदा स्वास्थ्यकर्मियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। मंगलवार को संविदा कर्मचारी संघ ने मामले की शिकायत मुख्यमंत्री से की। इसमें 24 घंटे में कार्रवाई का अल्टीमेटम दिया है। ऐसा न होने पर अगला कदम उठाने की चेतावनी भी दी है।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष डाक्टर अब्दुल जावेद ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में बताया कि कोरोना काल में जहां चिकित्सक और कर्मचारी मरीजों की सेवा में जी जान से लगे हैं, वहीं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुर के तहत आने वाले एक संक्रमित मरीज के परिजन द्वारा डॉक्टर पर हमला करना निंदनीय है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज कर लिया लेकिन अब तक किसी हमलावर की गिरफ्तारी नहीं हुई है। डॉक्टर जावेद ने बताया कि 24 घंटे के भीतर गिरफ्तारी न होने पर आगे का निर्णय लिया जाएगा। जरूरत हुई तो संविदा स्वास्थ्य कर्मी कोरोना ड्यूटी से अपने को अलग कर सकते हैं। उन्होंने शिकायत की कॉपी मुख्य सचिव के साथ ही पुलिस महानिदेशक स्थानीय स्तर पर पुलिस कमिश्नर समेत अन्य अधिकारियों को भी दी है

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें