फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपचुनावः भाजपा के पूर्व सांसद ने हार के लिए सीएम योगी को ठहराया जिम्मेदार

Fri, 16 Mar 2018 10:26 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,आजमगढ़
विज्ञापन
आजमगढ़ के दिग्गज भाजपा नेता रमाकांत यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 उत्तर प्रदेश में लोकसभा की दो सीटों पर उपचुनावों में मिली करारी हार के बाद भाजपा नेता एवं पूर्व सांसद रमाकांत यादव ने खुद को पार्टी में लाने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर ही हमला बोल दिया है। अपनों के हमले से असहज भाजपा के पदाधिकारियों ने मामले में चुप्पी साध ली है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश में दो सीटों के लोकसभा उपचुनावों में मिली करारी हार के बाद  आजमगढ़ के  दिग्गज भाजपा नेता  रमाकांत यादव ने बुधवार को आरोप लगाया है कि पिछड़ों और दलितों की उपेक्षा के चलते उपचुनाव में भाजपा को हार मिली है।

पार्टी समय रहते सचेत नहीं हुई तो 2019 में भी करारी हार मिलेगी। उन्होंने सीएम योगी पर व्यक्तिगत रूप से कटाक्ष किया है। कहा है कि पिछड़ों-दलितों को उनका हक मिलना चाहिए। सभी जातियों को सम्मान मिलना चाहिए जो योगी नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन


जब सरकार बनी थी तब सोचा गया था कि सभी को मिलाकर चलेंगे। पर पूजा पाठ करने वाले को मुख्यमंत्री बना दिया गया उनके बस का सरकार चलाना नहीं है। पूर्व सांसद के इस बयान से उनकी पार्टी के बड़े नेता असहज हैं और प्रतिक्रिया देने से बच रहे हैं।

सबका मानना है कि पूर्व सांसद को भाजपा में लाने वाले योगी आदित्यनाथ ही थे। उनकी गिनती मुख्यमंत्री के करीबियों में की जाती है, लेकिन रमाकांत के इस बयान से हर कोई सकते में है। पूर्व सांसद के इस तेवर के बाद सवाल उठ रहे हैं कि क्या वो अलग राह अख्तियार करेंगे लेकिन उन्होंने साफ किया है कि वो पार्टी में बने रहेंगे और पार्टी को आगाह करते रहेंगे।

इसके पूर्व भी रमाकांत यादव ने एक बार गृहमंत्री राजनाथ सिंह के ऊपर हमला बोला था। इसके बाद पार्टी ने उन्हें दरकिनार करना शुरू कर दिया। कई बड़े कार्यक्रमों से पूर्व सांसद नदारद रहे। हालांकि उनके पुत्र व विधायक अरुणकांत यादव मंच पर जरूर दिखे।
विज्ञापन

'उन्होंने क्या बयान दिया है मैंने नहीं देखा देखा'

BJP - फोटो : SELF
मामले में भाजपा के प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक ने कहा कि अभी मैं एक कार्यक्रम में हूं उन्होंने क्या बयान दिया है मैंने देखा नहीं है। उनके बयान को देखने के बाद ही मैं कुछ कह सकता हूं।

आजमगढ़ भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रेमप्रकाश राय ने कहा कि  भारतीय जनता पार्टी पंडित दीनदयाल और श्यामाप्रसाद मुखर्जी के सिद्घांतों पर चलती है। पार्टी ने बाहर से कोई भी नई नीति आयात नहीं की है। इन्हीं सिद्घांतों पर चलकर ही पार्टी ने देश के 21 राज्यों में सरकार बनाई है।

पार्टी में अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पार्टी ने किसी को बांधकर नहीं रखा है। अगर किसी को पार्टी की विचारधारा पसंद नहीं है तो पार्टी उसे बाहर करे या वह खुद पार्टी छोड़कर जा सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें