फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Budget: बजट में वाराणसी पर रहा विशेष फोकस, भाजपा नेता बोले- यूपी बनेगा आत्मनिर्भर, सशक्त और समृद्ध

Wed, 22 Feb 2023 11:02 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव ने बुधवार को सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता की। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पेश किया गया बजट जनकांक्षाओं के अनुरूप है। बजट में प्रदेश के साथ ही वाराणसी पर भी विशेष फोकस है। 
विज्ञापन
भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पेश किया गया बजट जनकांक्षाओं के अनुरूप है और यह बजट आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश, सशक्त उत्तर प्रदेश और समृद्ध उत्तर प्रदेश के निर्माण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। बजट में प्रदेश के साथ ही वाराणसी पर भी विशेष फोकस है। यह बातें भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव ने बुधवार को सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता में कहीं।

विज्ञापन


क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि बजट में वाराणसी के रोपवे के लिए विशेष प्रावधान किया गया है। उन्होंने आजादी के अमृतकाल के प्रथम वर्ष में नए उत्तर प्रदेश की परिकल्पना को संकल्पित, लोकहित एवं जनकल्याणकारी, उत्कृष्ट बजट के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व वित्त मंत्री सुरेश खन्ना का आभार व्यक्त किया।

कहा कि योगी सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश के 25 करोड़ प्रदेशवासियों की उन्नति और प्रगति, गांव, गरीब, किसान, नौजवान, महिलाओं, उद्यमियों, व्यापारियों सहित समाज के सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखकर लिया गया है। वास्तव में यह बजट नये उत्तर प्रदेश के लिए विकासोन्मुखी बजट साबित होगा। इस दौरान क्षेत्रीय मंत्री डॉ. सुदामा पटेल, नवरतन राठी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

विपक्ष ने बजट को हवा-हवाई बताया

सपा के निवर्तमान महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने कहा कि  चाय से ज्यादा केतली गर्म करने की कोशिश की गई है। गरीब, किसान, मजदूर को सब्जबाग दिखाया गया है।  स्नातक एमएलसी (सपा) आशुतोष सिन्हा ने कहा कि यह बजट हवा-हवाई है। सूबे की जनता को कोई लाभ नहीं होने वाला है। सरकार पिछले वित्तीय वर्ष के बजट के सापेक्ष आधा भी खर्च नहीं कर पाई है। यह जानना जरूरी है कि पिछले बजट में जो पैसे दिए गए थे उसका क्या हुआ। 
 
विज्ञापन

प्रदेश प्रांतीय अध्यक्ष (कांग्रेस) अजय राय ने कहा कि  बजट की जगह वायदों का पिटारा जारी किया है। इसमें ना तो समस्याओं का समाधान है और ना ही भविष्य की दूरदर्शिता। नौजवान, किसान और व्यापारी निराश हैं।-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें