फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड: होली बाद छात्रों को मिलेगा प्रवेश पत्र, वाराणसी क्षेत्रीय कार्यालय से सात जिलों में भेजी गई परीक्षा सामग्री

Tue, 15 Mar 2022 12:40 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. विनोद कुमार राय ने बताया कि इस बार विद्यालयों से प्रवेश पत्र का वितरण कराने के साथ ही छात्र ऑनलाइन भी डाउनलोड कर सकते हैं। 
विज्ञापन
यूपी बोर्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा शुरू होने में अब केवल नौ दिन शेष हैं। सोमवार को माध्यमिक शिक्षा परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय वाराणसी पर प्रवेश पत्र सहित अन्य परीक्षा सामग्री पहुंच गई। इसके बाद इसे क्षेत्रीय कार्यालय से संबद्ध जिलों को भिजवाया गया। होली बाद से इनका विद्यालयों से वितरण कराए जाने की संभावना है।

विज्ञापन

 

हालांकि सोमवार को केवल सात जिलों में ही प्रवेश पत्र भिजवाए गए, जबकि बाकी आठ जिलों में मंगलवार तक प्रवेश पत्र समेत सभी परीक्षा सामग्री भिजवा दी जाएंगी। माध्यमिक शिक्षा परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय वाराणसी के तहत वाराणसी, आजमगढ़, फैजाबाद, मिर्जापुर मंडल के 15 जिले आते हैं।

24 मार्च से होने वाली परीक्षा की तैयारियां अब तेज हो गई हैं। क्षेत्रीय कार्यालय के अपर सचिव सतीश कुमार सिंह ने बताया कि वाराणसी मंडल में चंदौली, गाजीपुर, जौनपुर और वाराणसी और मिर्जापुर मंडल में सोनभद्र, भदोही और मिर्जापुर के जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालयों को प्रवेश पत्र, डेस्क स्लिप, छात्र नामावली सहित अन्य परीक्षा सामग्री भिजवा दी गई है।
विज्ञापन

केंद्रों पर पहुंच गई हैं कापियां, तैयारियां तेज

मंगलवार को आजमगढ़ मंडल के साथ ही मऊ, बलिया और फैजाबाद मंडल में बाराबंकी, अयोध्या, अंबेडकरनगर, अमेठी, सुल्तानपुर जिलों को भी प्रवेश पत्र सहित सभी सामग्री भेज दी जाएंगी। बोर्ड परीक्षा के लिए वाराणसी में 131 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां करीब 93 हजार विद्यार्थी परीक्षा देंगे।

परीक्षा के लिए बने 131 केंद्रों पर कॉपियां पहुंच गई हैं। इस बीच जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. विनोद कुमार राय ने ऑनलाइन मीटिंग के माध्यम से प्रधानाचार्यों को समय से पहले परीक्षा संबंधी सभी तैयारियां करने का निर्देश दिया। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. विनोद कुमार राय ने बताया कि इस बार विद्यालयों से प्रवेश पत्र का वितरण कराने के साथ ही छात्र ऑनलाइन भी डाउनलोड कर सकते हैं। 

केंद्रों पर हुई सीसी कैमरे की जांच

जिलास्तर पर क्वींस कॉलेज में बने कंट्रोल रूम से केंद्रों पर लगे कैमरों की जांच में इंटरनेट कनेक्टिविटी खराब होने की समस्या सामने आने के बाद सोमवार को भी शहरी और ग्रामीण इलाकों केंद्रों पर लगे सीसी कैमरे की जांच हुई। इस दौरान केंद्रों पर एक-एक कक्ष की जांच की गई।
विज्ञापन

कुछ केंद्रों पर बंदरों द्वारा सीसी कैमरे का तार तोड़े जाने की वजह से कैमरे नहीं चलते मिले तो कुछ जगहों पर कनेक्टिविटी न मिलने की वजह से परेशानी हुई। कुछ प्रधानाचार्यों ने तो कंट्रोल रूम को फोन कर इंटरनेट कनेक्टिविटी न होने की जानकारी। इस बीच कुछ जगहों पर तो टीवी स्क्रीन बंद रही, जिसके वजह से जांच नहीं हो सकी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें