फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड: विज्ञान, गणित और कंप्यूटर के शिक्षकों की कमी, प्रभावित हो रहा मूल्यांकन; 3 दिन में 2342 अनुपस्थित

Sun, 22 Mar 2026 12:24 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: विज्ञान, गणित और कंप्यूटर के शिक्षकों की कमी से प्रभावित मूल्यांकन हो रहा है। पिछले तीन दिन में 2342 शिक्षक अनुपस्थित रहे। वित्तविहीन शिक्षकों की अनुपस्थिति में अब कॉपी की जांच रिजर्व शिक्षक कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञान, गणित और कंप्यूटर के शिक्षकों की कमी। - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Board Exam: यूपी बोर्ड कॉपियों का मूल्यांकन बीते 18 मार्च से शुरू है। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की कुल 6 लाख 21 हजार 668 कॉपियां चार केंद्रों पर जांची जानी हैं। इन कॉपियों को जांचने के लिए 2874 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। तीन दिनों तक हुए मूल्यांकन में अब तक 2342 शिक्षक गायब रहे हैं। इनकी गायब होने के कारण रिजर्व शिक्षकों से काम लिया जा रहा है। इनमें गणित, विज्ञान और कंप्यूटर विषय के शिक्षक अधिक हैं।

विज्ञापन


यूपी बोर्ड के मूल्यांकन में देरी न हो इसके लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद् की ओर से पर्याप्त विषयवार 2874 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई। तीन दिन बीतने तक इनमें से 2342 शिक्षक अनुपस्थित मिले। इनमें सबसे अधिक गणित, विज्ञान, समाजशास्त्र, कंप्यूटर आदि के हैं। बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि जिन शिक्षकों की ड्यूटी मूल्यांकन में लगाई गई है, उसमें से अधिकतम वित्तविहीन कॉलेजों से हैं। यह शिक्षक कोई न कोई बहाना बना कर प्रतिदिन गैरहाजिर हो जा रहे हैं। ऐसे में मूल्यांकन प्रभावित न हो इसके लिए रिजर्व शिक्षकों से काम लिया जा रहा है।

कुछ जनगणना की ट्रेनिंग में तो कुछ एडमिशन में व्यस्त
मूल्यांकन के साथ साथ जिले में कई ऐसे काम भी चल रहे हैं जिसमें शिक्षकों को ड्यूटी लगाई जा रही है। इसमें जनगणना की ट्रेनिंग भी चल रही है जिसमें उन्हीं शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है जिन्हें मूल्यांकन करना है। ऐसे ही कुछ शिक्षक अपने तैनाती स्थल वाले विद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया पूरी कराने में जुटे हैं। इस कारण अनुपस्थिति लगातार देखने को मिल रही है।

पहले दिन ही गायब हुए थे 655 शिक्षक
मूल्यांकन 18 मार्च से शुरू है। पहले दिन चार केंद्रों पर मूल्यांकन शुरू हुआ तो कॉपियां ही केंद्रों पर नहीं पहुंची थीं। वहीं दूसरी ओर 655 शिक्षक पहले दिन ही अनुपस्थित रहे। दूसरे दिन यह आंकड़ा 964 पहुंचा। तीसरे दिन भी 723 शिक्षक मूल्यांकन करने नहीं पहुंचे। इनमें अधिकतम वित्तविहीन विद्यालयों में तैनात हैं।

हाईस्कूल की 61371 और इंटर की 50217 कॉपियां जंची, ऑनलाइन नंबर फीड
यूपी बोर्ड ने इस बार प्रदेश के 5 जिलों में ऑनलाइन बोर्ड की साइट पर नंबर अपलोड करने का निर्देश दिया था। इसमें कहा गया था कि कॉपियां जंचते ही उसका नंबर तत्काल बोर्ड की साइट पर अपलोड करें। जिले में तीन दिन के मूल्यांकन के बाद हाईस्कूल की 61371 और इंटरमीडिएट की 50217 कॉपियां जांची गईं। इन सभी का नंबर बोर्ड की साइट पर अपलोड कर दिया गया है।
विज्ञापन

मूल्यांकन कार्य प्रभावित न हो इसके लिए रिजर्व शिक्षकों की तैनाती की गई थी। मूल शिक्षकों की गैरहाजिरी में रिजर्व शिक्षकों को लगा कर मूल्यांकन कराया जा रहा है। विषयों के शिक्षकों की व्यवस्था पर्याप्त की गई है। - भोलेंद्र प्रताप सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें