फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड रिजल्ट 2018 : फेल होने पर इंटर और हाईस्कूल की छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम

Mon, 30 Apr 2018 10:35 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ/मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की इंटर की परीक्षा में फेल होने पर रविवार को मऊ में एक छात्रा ने जहर खाकर जान दे दी। उसका विज्ञान का पेपर खराब हो गया था। उधर, मिर्जापुर जिले में चुनार के शुक्लपुरा गांव की हाईस्कूल की छात्रा ने फेल होने पर जहर खा लिया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


मऊ जिले मधुबन थाना क्षेत्र के काठतराव गांव के रतनपुरा पुरवा निवासी जयप्रकाश तिवारी की पुत्री अर्चना तिवारी (17) का का विज्ञान का पेपर खराब हो गया था। उसे तभी से फेल होने का डर सता रहा था।

पिता के अनुसार उसे लगातार समझाने के साथ ही उसकी हौसलाअफजाई भी की गई थी। रविवार को परिणाम आने पर अर्चना को जैसे ही पता चला कि वह फेल हो गई, उसने सल्फास की गोलियां खा लीं।
विज्ञापन


अर्चना की हालत बिगड़ने पर परिवार के लोग उसे उपचार के लिए सीएचसी फतेहपुर मंडाव ले गए। जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद छात्रा की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

अस्पताल लाते समय रास्ते में अर्चना की मौत हो गई। जिला अस्पताल के डाक्टरों ने परीक्षण के बाद छात्रा को मृत घोषित कर दिया। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रख पुलिस को सूचना दे दी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें