फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षायूपी बोर्ड : नकल पर नकेल के लिए उत्तर पुस्तिकाओं पर क्यूआर कोड

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की बृहस्पतिवार से शुरू हो रही हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में नकल रोकने के लिए एसटीएफ और कमिश्नरेट की क्राइम ब्रांच की टीमें भी लगाई गई हैं। परीक्षार्थियों को किसी भी तरीके से नकल कराने का प्रयास किया गया तो एनएसए के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा में पहली बार सिलाई वाली उत्तर पुस्तिकाओं से परीक्षा कराई जाएगी। कॉपियों पर क्यूआर कोड एवं बोर्ड का लोगो भी प्रिंट कराया गया है। उत्तर पुस्तिकाएं पहले से क्रमांकित और चार रंगों में छपी है। प्रश्नपत्रों की सुरक्षा के लिए पहली बार प्रधानाचार्य कक्ष से अलग सुरक्षित कक्ष में डबल लॉक आलमारी में स्ट्रांग रूम स्थापित किया गया है। मुख्य प्रवेश द्वार को छोड़कर अन्य सभी दरवाजे एवं खिड़कियों को सील कराने के आदेश हैं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत पहली बार हाईस्कूल में 20 अंकों के बहुविकल्पीय प्रश्नों की परीक्षा ओएमआर शीट पर कराई जा रही है। केंद्रों की निगरानी के लिए वॉयस रिकॉर्ड युक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इन्हें डीवीआर, राउटर और हाईस्पीड से जोड़ा गया है। केंद्र व्यवस्थापकों एवं कक्ष निरीक्षकों के प्रशिक्षण के लिए 13 मिनट की ऑडियो वीडियो क्लिप तैयार कराई गई है। जिसके माध्यम से उन्हें परीक्षा संचालन के बारे में बताया जा रहा है।
शिकायतों के निस्तारण के लिए राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम में कॉल सेंटर भी चल रहा है। 18001806607 और 18001806608 नंबरों की व्यवस्था की गई है। परीक्षार्थियों, अभिभावकों एवं जनसामान्य की जिज्ञासाओं के लिए व्हाट्सएप नंबर 9569790534, यूपी बोर्ड के फेसबुक पेज एवं ट्विटर हैंडल भी शुरू किए गए हैं। परीक्षार्थियों के लिए हेल्पलाइन नंबर 18001805310 व 18001805312 चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें