वाराणसी। यूपी बोर्ड की ओर से पहले चरण की प्रायोगिक परीक्षाएं 24 जनवरी से 01 फरवरी तक कराई गईं। कुछ विद्यालयों में प्रायोगिक परीक्षाएं नहीं हो पाईं हैं। यूपी बोर्ड के सहायक सचिव मनोज कुमार ने बताया कि छात्रहित में प्रथम चरण की इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षाओं की अंतिम तिथि को बढ़ा कर 4 फरवरी तक बढ़ाया गया है। बोर्ड ने निर्देश जारी किए हैं कि इसके बाद समय सीमा नहीं बढ़ाई जाएंगी। परीक्षकों को प्राप्तांक सूची, अनुपस्थिति विवरण नेट पर अपलोड हार्ड कापी को परिषद कार्यालय में जमा कराने को कहा गया है। ब्यूरो