फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल से शुरु होंगी यूपी बोर्ड की परीक्षाएं, नकल रोकने के लिए उठाया गया ये कदम

Wed, 15 Mar 2017 05:36 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
यूपी बोर्ड एग्जाम - फोटो : self
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षा गुरुवार से शुरू हो रही है। परीक्षा के मद्देनजर राजकीय क्वींस इंटर कालेज में जिलाधिकारी योगेश्वर राम मिश्र की अध्यक्षता में हुई बैठक में सभी केंद्र व्यवस्थापकों को नकल विहीन परीक्षा कराने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिस भी केंद्र पर नकल हुई, वहां के केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। 
बोर्ड परीक्षा के मद्देनजर सात जोनल मजिस्ट्रेट और पांच उड़ाका दल गठित किए गए हैं जो परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करेंगे।

महत्वपूर्ण विषयों की परीक्षा के दिन जिलाधिकारी खुद परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करेंगे। बोर्ड परीक्षा के लिए 165 केंद्र निर्धारित किए गए हैं जिसमें से 14 संवेदनशील केंद्र हैं। यहां पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम होंगे।

बैठक में उपस्थित एसपी क्राइम त्रिभुवन सिंह ने कहा कि सभी केंद्रों पर सुरक्षा के पर्याप्त व्यवस्था होगी। परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे पहले से और परीक्षा खत्म होने के आधे घंटे बाद तक पुलिस फोर्स केंद्र पर मौजूद रहेगी। 
विज्ञापन


बता दें कि दसवीं बोर्ड परीक्षा में 66,368 जबकि बारहवीं में 58564 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
Trending Videos
विज्ञापन

14 संवेदनशील केंद्रों की सूची

board exam
गांधी इंटर कालेज गौराकलां, खड़ेश्वरी बाबा इंटर कालेज चांदपुर, जय किसान इंटर कालेज सरौनी सजोई, भारत सेवक समाज इंटर कालेज हथियर, अनारकली बालिका इंटर कालेज सकलपुर, ग्राम विद्यापीठ इंटर कालेज गड़खरा, एसबी इंटर कालेज बूंची, एओ मुस्लिम इंटर कालेज लल्लापुरा, इंटरमीडिएट कालेज वीरापट्टी, हरिश्चंद्र इंटर कालेज मैदागिन, धनपत्ती इंटर कालेज लखरांव, लाल बहादुर इंटर कालेज परमानंदपुर, सीमा मेमोरियल इंटर कालेज वनस्थली और प्रेम प्रकाश इंटर कालेज देईपुर। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें