यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा की नई तिथि और कार्यक्रम घोषित होने के बाद अब शिक्षा विभाग की ओर से चयनित केंद्रों पर तैयारियां तेज हो गईं हैं। पंचायत चुनाव के बाद से प्रवेश पत्र का वितरण शुरू हो सकता है।
माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से 8 मई से शुरू होने वाली परीक्षा के लिए जिले में 145 केंद्रों पर 1.10 लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा की नई तिथि घोषित हो चुकी है। राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज में कॉपी रखने के साथ ही केंद्रों की निगरानी के लिए कंट्रोल रूम भी बन गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉक्टर विजय प्रकाश सिंह ने बताया कि पंचायत चुनाव के बाद से माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से प्रवेश पत्र मिलने की उम्मीद है। इसके बाद विद्यालयों में वितरण कराया जाएगा।