फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड: हाईस्कूल और इंटरमीडियट के एग्जाम में नकल को लेकर अफवाहों की छाया

Sun, 23 Feb 2020 04:11 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की हाई स्कूल और इंटरमीडियट की परीक्षाओं पर अफवाहों का भी खतरा है। कंट्रोल रूम को किसी ने सूचना दी कि एओ मुस्लिम इंटर कालेज केंद्र में नकल हो रही है। जल्दी में दस्ता स्कूल पहुंचा लेकिन पता चला वहां पर नकल होने की बात गलत निकली। ऐसी अफवहों से सचल दस्ता भी सतर्क हो गया है।

विज्ञापन


वाराणसी सहित आसपास के जिलों में शिक्षा महकमे ने भी चौकसी बड़ा दी है। साथ ही एसटीएफ सतर्क हो गई है। प्रथम पाली में हाईस्कूल की अंग्रेजी व द्वितीय में इंटरमीडिएट के व्यापारिक संगठन एवं पत्र व्यवहार तथा गृह विज्ञान की परीक्षा थी। दोनों पालियों में सचल दस्ता, सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट सक्रिय थे।

प्रथम पाली की परीक्षा में डीआइओएस डॉ वीपी सिंह ने अपना विषय नहीं बता पाने वाले एक संदिग्ध कक्ष निरीक्षक को कार्यमुक्त कर दिया। वहीं, द्वितीय पाली में दो कक्ष निरीक्षकों को कड़ी चेतावनी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा के दौरान वेबकास्टिंग में इंटरनेट कनेक्टविटी रोड़ा बनी हुई है। दोनों पालियों में शनिवार को भी करीब 15 केंद्र कंट्रोल रूम के रडार से बीच-बीच में गायब होते रहे। इस समस्या से अधिक प्रभावित केंद्रों को ऑनलाइन कंट्रोल रूम चिह्नित करने में जुटा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें