परीक्षा केंद्र से बाहर जाते छात्र।
- फोटो : अमर उजाला।
बताते चलें कि यूपी बोर्ड की बृहस्पतिवार को दूसरी पाली में होने वाली इंटरमीडिएट भौतिक विज्ञान परीक्षा का एक्सवाई सीरीज का प्रश्नपत्र सुबह ही आउट हो गया था। मामले में अब तक मऊ जिले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर प्रश्नप त्र हल कर वायरल करने वाले दो शिक्षकों को हिरासत में ले लिया है और एक अन्य की तलाश है। डीएम ने 69 केंद्रों की परीक्षा निरस्त करने के लिए माध्यमिक शिक्षा निदेशक को पत्र भेजा है। हालांकि बोर्ड के अधिकारी पल्ला झाड़ते दिख रहे हैं। उनका कहना है कि जांच के बाद निर्णय होगा।
बलिया के नगरा में भी इंटर भौतिकी की परीक्षा से पहले हल प्रश्न पत्र बिकने लगा था। गाजीपुर में एसटीएफ ने जयनाथ इंटर कालेज के सामने घर से इंटर भौतिक विज्ञान की 21 कापियां जमा कराने जा रहे प्रधानाचार्य अनिल पांडेय और लिपिक नितेश्वर को गिरफ्तार किया है। हल कापियां परीक्षा केंद्र से 200 मीटर दूर पकड़ी गई हैं। डीएम ने कहा दोनों आरोपियों पर गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।