यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए तमाम चेकिंग अभियान के बाद भी नकलमाफिया अपना ट्रेंड बदलते दिखे रहे हैं। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के मंगलवार को परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया तो कई अनियमितता सामने आई।
जिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी ने शांतानंद स्वतंत्र भारत इंटर कालेज अमिला का निरीक्षण किया। यहां चार कक्ष निरीक्षक विषय अध्यापक ही ड्यूटी करते मिले। रामलगन इंटर कालेज अमिला में तीन परीक्षार्थी तथ्य छुपाकर परीक्षा देते पकड़े गए। साथ ही छह कक्ष निरीक्षक विषय विशेषज्ञ ड्यूटी करते मिले।
पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने केदारनाथ इंटर कालेज टेंघना का निरीक्षण किया। यहां विद्यालय का सहायक लिपिक मोबाइल पर बात करता मिला। एसपी के निर्देश पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट को मुकदमा दर्ज कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी के निर्देश पर स्टेटिक मजिस्ट्रेटों ने तीन केंद्र व्यवस्थापक सहित 14 के खिलाई एफआईआर दर्ज कराई गईं।