Varanasi News: बोर्ड परीक्षा के लिए जारी केंद्रों की सूची के अनुसार इस बार सबसे कम केंद्र सरकारी विद्यालयों को बनाया गया है। जिले में राजकीय इंटर काॅलेजों की संख्या 31 है। वहीं, सहायता प्राप्त कॉलेजों की संख्या 106 है।
यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्रों की सूची जारी हो गई। 117 केंद्रों पर होने वाली बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट को मिला कर कुल 90298 छात्र-छात्राएं हिस्सा लेंगे। लेकिन, इन 117 केंद्रों में केवल 8 राजकीय विद्यालय केंद्र बन पाए हैं। जबकि अन्य 109 विद्यालयों में 68 सहायता प्राप्त और 41 निजी विद्यालय हैं।यूपी बोर्ड की परीक्षा की तैयारियां लगभग पूरी हैं। केंद्रों की सूची जारी होने के साथ-साथ लिखित एवं प्रैक्टिकल परीक्षा की समय सारिणी भी जारी हो गई है।
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा के लिए जारी केंद्रों की सूची के अनुसार इस बार सबसे कम केंद्र सरकारी विद्यालयों को बनाया गया है। जिले में राजकीय इंटर काॅलेजों की संख्या 31 है। वहीं, सहायता प्राप्त कॉलेजों की संख्या 106 है। बोर्ड की ओर से बनाए गए केंद्रों में सर्वाधिक 68 सहायता प्राप्त विद्यालयों को केंद्र बनाया गया है। इनके अलावा 41 निजी विद्यालय केंद्र बने हैं।
राजकीय विद्यालयों में नहीं है भौतिक संसाधन
जिले में 31 राजकीय विद्यालय हैं। इनमें से महज 8 विद्यालय ही केंद्र बन पाए हैं। शेष विद्यालयों में भवनों की संख्या, कैमरे, छात्रों के बैठने आदि की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। शासन की ओर से अच्छा खासा बजट खर्च होने के बाद भी विद्यालयों में संसाधन की कमी माध्यमिक शिक्षा विभाग की लापरवाही को दर्शाता है।
विज्ञापन
सबसे अधिक आर्य महिला और सबसे कम प्रगतिशील कन्या इंटर कॉलेज में परीक्षा देंगे छात्र
बोर्ड परीक्षा के लिए बनाए गए केंद्रों में कुल 90298 छात्र परीक्षा देंगे। इसमें सबसे अधिक छात्र आर्य महिला इंटर कॉलेज में 1591 और सबसे कम 290 छात्र प्रगतिशील कन्या इंटर कॉलेज गरखरा में परीक्षा देंगे। इसके बाद सबसे कम जीजीआईसी जक्किखनी में 332, जीबीपी इंटर कॉलेज गरखरा में 336 छात्र परीक्षा देंगे।
हाईस्कूल में 46074 और इंटरमीडिएट में 44218 छात्र देंगे परीक्षा
यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों में हाईस्कूल के छात्रों की संख्या अधिक है। हाईस्कूल में 46074 परीक्षा देंगे। इनमें 22323 छात्र और 23748 छात्राएं शामिल हैं। वहीं, इंटरमीडिएट में 44218 छात्र परीक्षा देंगे।