फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा : एक कंप्यूटर सिस्टम से 15 केंद्रों पर रहेगी नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा की निगरानी के लिए कंट्रोल रूम में इस बार पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 13 कंप्यूटर सिस्टम में सेटअप तैयार किया गया है। एक सिस्टम से 15 परीक्षा केंद्रों की निगरानी होगी। पल-पल की जानकारी सचल दल को दी जाएगी।
विज्ञापन

राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज में कंट्रोल रूम बनाया गया है। पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार कंट्रोल रूम की व्यवस्था बेहतर है। कंप्यूटर की संख्या नौ से बढ़ाकर 13 कर दी गई है। तहसीलवार सेटअप तैयार किया गया है। एक कंप्यूटर पर दो लिपिक और प्रभारी युवा कल्याण अधिकारी व राजकीय हाईस्कूल हसनपुर के संजय भारती की तैनाती की गई है। अधिकारी दोनों पालियों की परीक्षा रिपोर्ट भी तैयार करेंगे। जिन केंद्रों में गड़बड़ी मिलेगी, उनकी रिपोर्ट सचल दल को देंगे। डीआईओएस गिरीश सिंह ने बताया कि लखनऊ में बने कंट्रोल रूम से निगरानी होगी। यहां के कंट्रोल रूम को कनेक्ट किया जा चुुका है। संवेदनशील केंद्रों की निगरानी के लिए कंट्रोल रूम में बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई गई है। हालांकि, वाराणसी में एक भी संवेदनशील केंद्र नहीं है।
नदारद मिले मजिस्ट्रेट तो होगी कार्रवाई
एक बैठक में डीआईओएस को जरूरी दिशानिर्देश दिए गए हैं। इंटरमीडिएट व हाईस्कूल की परीक्षा केंद्र व्यवस्थापक, बाह्य केंद्र व्यवस्थापक व स्टेटिक मजिस्ट्रेट की देखरेख में होगी। परीक्षा के दौरान नदारद रहने पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट पर कार्रवाई की जाएगी। केंद्र व्यवस्थापकों से कहा गया है कि परीक्षा के दौरान किसी भी दशा में सीसीटीवी कैमरेे बंद नहीं होने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें