फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: डेढ़ लाख मानदेय पर 16 खेलों के लिए 44 छात्रावास में प्रषिक्षण की होगी नियुक्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
खिलाड़ियों के प्रशिक्षण के लिए प्रदेश के 44 छात्रावासों में प्रशिक्षकों की नियुक्ति होगी। खेल विभाग ने तैराकी, वालीबॉल, जिमनास्टिक, एथलेटिक्स सहित कुल 16 खेलों के लिए आवेदन मांगे हैं। प्रशिक्षकों को डेढ़ लाख रुपये प्रतिमाह मिलेंगे।
विज्ञापन

क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी आरपी सिंह ने बताया कि पद्मश्री, अर्जुन, द्रोणाचार्य, ध्यानचंद पुरस्कार से सम्मानित खिलाड़ी, ओलंपियन, एशियन गेम्स, विश्वकप, कॉमनवेल्थ गेम्स में शामिल हो चुके खिलाड़ियों से आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक खिलाड़ी 23 फरवरी तक सभी दस्तावेज सिगरा स्टेडियम में जमा करा सकते हैं।
खेल विभाग की ओर से हॉकी, तैराकी, वालीबॉल, जिमनास्टिक, एथलेटिक्स, क्रिकेट, फुटबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, बास्केटबॉल कबड्डी, कुश्ती, मुक्केबाजी, हैंडबॉल, जूडो और तीरंदाजी सहित 16 खेलों के 44 छात्रावासों में प्रशिक्षकों की नियुक्ति होगी। वाराणसी में फुटबॉल, हॉकी और एथलेटिक्स के छात्रावास हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें