यूपी बोर्ड की हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की कॉपियों का मूल्यांकन मंगलवार को समाप्त हो गया। 18 मार्च से 31 मार्च तक चली मूल्यांकन की प्रक्रिया में हाईस्कूल की 34,6412 और इंटरमीडिएट की 23,3583 कॉपियों की जांच हुई। इसके लिए 2924 परीक्षकों को लगाया गया था। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से 18 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च तक चली परीक्षा का मूल्यांकन 18 मार्च से शुरू हुआ। इसके लिए राजकीय क्वींस इंटर कालेज, भारतीय शिक्षा मंदिर इंग्लिशिया लाइन, प्रभुनारायन राजकीय इंटर कॉलेज रामनगर, जेपी मेहता नगर निगम इंटर कॉलेज को केंद्र बनाया गया था। परिषद की ओर से एक अप्रैल की तिथि तय की गई थी। इसके पहले ही जिले के चारों केंद्रों पर मूल्यांकन कार्य पूरा करा लिया गया। अब जांची हुई कॉपियों के नंबर को नियमानुसार माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज को भिजवाया जाएगा। बोर्ड की ओर से अगले महीने तक परिणाम जारी होने के आसार हैं।