फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड : पिछली बार से 0.42 फीसदी ज्यादा और 2024 से 1.69 फीसदी कम छात्र हुए पास

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड के परीक्षा परिणाम बृहस्पतिवार को घोषित हुए। इस बार की बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल में 91.49 फीसदी छात्रों ने सफलता हासिल की है। जो पिछले साल के मुकाबले 0.42 अधिक और साल 2024 के मुकाबले 1.69 फीसदी कम है। यानी पिछले साल की तुलना में इस बार के परिणाम में बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की ओर से साल 2026 में कराई गई परीक्षा में 46315 छात्रों का पंजीकरण था। इनमें 44177 छात्रों ने परीक्षा दी थी। इनमें से 40417 छात्रों ने सफलता हासिल की। जो 91.49 फीसदी है। जबकि यह आंकड़ा पिछले साल की तुलना में 0.42 फीसदी अधिक है। साल 2025 में हाईस्कूल की परीक्षा में 45556 छात्र पंजीकृत थे। इनमें से 39071 छात्रों ने परीक्षा पास की थी। जो 91.07 फीसदी था। वहीं, इस आंकड़े की तुलना यदि साल 2024 के परिणाम से करें तो इस बार पास होने वालों की संख्या 1.69 फीसदी कम है। साल 2024 की परीक्षा में हाईस्कूल में 52164 छात्र पंजीकृत थे। इनमें से 44183 छात्रों ने परीक्षा पास की है। कुल मिला कर इस बार के परिणाम पिछले दो साल की तुलना में कम और बीते एक साल की तुलना में अच्छे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें