बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी की ओर से आज बीएड प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया है। प्रथम पाली सुबह नौ बजे से 12 बजे तक व द्वितीय पाली दोपहर दो से शाम पांच बजे तक होंगी।
वाराणसी समेत आसपास के पांच जिलों में 103 केंद्रों पर आज संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा का आयोजन हो रहा है। वाराणसी में सबसे ज्यादा 63 तो सोनभद्र में केवल पांच केंद्र हैं। वाराणसी, मिर्जापुर, सोनभद्र, चंदौली और भदोही में परीक्षा केंद्रों पर 45926 अभ्यर्थी अपनी किस्मत आजमाएंगे। परीक्षा में शामिल होने के लिए सुबह से ही केंद्रों अभ्यर्थियों की भीड़ लगी रही। अधिकांश परीक्षार्थी तीन घंटे पहले ही केंद्र पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन
परीक्षा को नकल विहिन और सकुशल ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा का सख्त इंतजाम किया है। प्रत्येक केंद्र पर एक-एक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। जहां सीसीटीवी कैमरे से भी परीक्षा की निगरानी की जा रही है। सभी परीक्षा केंद्रों में स्टैटिक मजिस्ट्रेट, सचल दल व प्रश्न पत्र लाने ले जाने के लिए पर्याप्त पुलिस बल लगाए गए हैं।
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी की ओर से बीएड प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया है। सोनभद्र जिले में कुल पांच केंद्र बनाए गए हैं। जहां दो पालियों में कुल 2099 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। ओबरा राजकीय पीजी कॉलेज के प्राचार्य को जिले के कोऑर्डिनेटर बनाया गया है। उनकी ओर से हर एक केंद्र पर दो-दो पर्यवेक्षक तैनात किया गया है।
बीएड पाठ्यक्रम शैक्षिक सत्र 2023- 25 में प्रवेश के लिए आयोजित संयुक्त प्रवेश परीक्षा प्रथम पाली सुबह नौ बजे से 12 बजे तक व द्वितीय पाली दोपहर दो से शाम पांच बजे तक होंगी। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।