फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: एआई चैटबॉट से कर जमा करने वाला यूपी का पहला नगर निगम बना

विज्ञापन
विज्ञापन
सदन की बैठक में मेयर ने बटन दबाकर एआई चैटबॉट का शुभारंभ किया। इसके साथ ही यह सुविधा शुरू करने वाला नगर निगम उत्तर प्रदेश का पहला नगर निगम बन गया है। इसका नंबर 8601872601 है। इस पर मकान नंबर या मकान आईडी नंबर दर्ज कर कर जमा किया जा सकता है। नागरिक संपत्तिकर (गृहकर, सीवरकर और जलकर) ऑनलाइन जमा कर सकेंगे। इसके लिए उन्हें नगर निगम के चक्कर नहीं लगाने होंगे। शहर के 2.33 लाख भवन स्वामियों को यह सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन

एआई आधारित इस चैटबॉट सुविधा के माध्यम से 15 जुलाई तक गृहकर, जलकर और सीवरकर जमा करने पर 12 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। नगर आयुक्त ने कहा कि यह सुविधा डिजिटल ट्रांजैक्शन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू की गई है। उन्होंने उन करदाताओं को भी आश्वस्त किया, जिन्होंने 1 अप्रैल से 6 मई के बीच टैक्स जमा किया था, कि उनकी छूट की राशि अगले वित्तीय वर्ष में समायोजित कर दी जाएगी। इस मौके पर इंडसइंड बैंक के प्रतिनिधि अनुज पांडेय, मनीष पांडेय, रवि प्रकाश यादव, पार्थ श्रीवास्तव और सत्येंद्र मौर्य मौजूद रहे।
ऐसे पता करें अपना कर
इस सेवा का लाभ उठाने के लिए भवन स्वामियों को अपने व्हाट्सएप से 8601872601 नंबर पर सिर्फ हाय लिखकर भेजना होगा। संदेश भेजते ही चैटबॉट द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा, जिसके बाद कुछ ही सेकंड में टैक्स बिल मोबाइल स्क्रीन पर उपलब्ध हो जाएगा। उपभोक्ता वहीं से तत्काल भुगतान कर अपनी रसीद भी डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें