फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों के लिए गरजे अधिवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। यूपी बार काउंसिल के आह्वान पर सेंट्रल और बनारस बार एसोसिएशन के नेतृत्व में जिले के अधिवक्ता सोमवार को न्यायिक कार्य से विरत रहे। इस दौरान अधिवक्ताओं ने डीएम पोर्टिको और ट्रेजरी ऑफिस के सामने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। सेंट्रल बार एसोसिएशन की तरफ से मुख्यमंत्री के नाम अपर नगर मजिस्ट्रेट चतुर्थ संजीव कुमार को ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन

ज्ञापन में अधिवक्ताओं की लगातार हो रही हत्या पर नाराजगी जताई गई और परिजनों को मुआवजा देने की मांग की गई। इसके साथ ही अधिवक्ताओं के लिए हर वर्ष 40 करोड़ का बजट आवंटित करने, 70 वर्ष से नीचे की आयु के मृत अधिवक्ताओं के परिजनों को मिलने वाली पांच लाख की धनराशि तत्काल आवंटित करने और अधिवक्ताओं की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ ही पीड़ित अधिवक्ताओं को असलहा लाइसेंस जारी करने की मांग की गई। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई।
ज्ञापन सेंट्रल बार अध्यक्ष शिवपूजन सिंह गौतम और महामंत्री बृजेश मिश्र ने सौंपा। प्रदर्शन में बनारस बार अध्यक्ष राजेश मिश्र व महामंत्री विनोद शुक्ल, शैलेंद्र सरदार, संजय दाढ़ी, रंजन मिश्र, विजय शंकर सिंह, रामकृष्ण पांडेय, धीरेंद्र श्रीवास्तव, नागेंद्र सिंह, अरुण सिंह झप्पू, घनश्याम सिंह, राजा आनंद ज्योति सिंह, सूर्यभान सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें