फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: वैशाली के गोल से क्वार्टर फाइनल में पहुंचा यूपी

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश की सब जूनियर महिला हॉकी टीम ने मंगलवार को वैशाली के एकमात्र गोल की मदद से मिजोरम को 1-0 से हराकर अंतिम आठ में जगह बना ली। रांची में जारी 16वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर नेशनल महिला हॉकी चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश की वैशाली सेन ने खेल के 19वें मिनट में डी एरिया में दो खिलाड़ियों को छकाकर गोल किया। इसके बाद मिजोरम ने कई प्रयास किए लेकिन गोल नहीं कर सकी। यूपी टीम को दो पेनल्टी काॅर्नर भी मिले लेकिन मिजोरम की मजबूत रक्षा के सामने गोल नहीं हो सका। खेल समाप्त होने तक यूपी ने 1-0 की बढ़त बनाए रखी। वैशाली सेन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उत्तर प्रदेश टीम में वाराणसी की अन्नू पाल भी खेल रही हैं। टीम के कोच वाराणसी खेल विभाग के उप क्रीड़ा अधिकारी मोहम्मद अकरम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें