फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बेमौसम बारिश से संकट में किसान, कटाई-मड़ाई रुकी

विज्ञापन
लगातार केई दिनों से नगर में रुक रुक कर हो रही बरसात व चल रही तेज आंधी  ने खेतों में पकने के लिए
विज्ञापन
वाराणसी। बेमौसम बारिश और आंधी से किसान संकट में हैं। रविवार को सुबह बारिश और तेज हवा से गेहूं की फसल प्रभावित हुई। कई इलाकों में खेतों में खड़ी फसल गिर गई, तो कहीं कटाई-मड़ाई बाधित हो गई। किसान मौसम ठीक होने का इंतजार कर रहे हैं। करीब एक सप्ताह से मौसम में उतार-चढ़ाव होने से किसान परेशान हैं। शनिवार की रात से ही तेज हवा चली और सुबह होते ही बारिश शुरू हो गई। कई गांवों में फसल गिर गई। चल रही गेहूं की कटाई और मड़ाई का कार्य प्रभावित हो गया।
विज्ञापन

खलिहान में काटकर रखी गई सरसों व गेहूं की फसल के भीगने से नुकसान की आशंका है। हवा में नमी और धूप न होने से खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को भी नुकसान का खतरा है। शिवपुर लोहदान गांव के किसान गोपाल मौर्य, रामजी, लालमन, कन्हैया लाल, दया आदि ने बताया कि बारिश व तेज हवा से 20 बिघा से अधिक फसल खराब होने की आशंका है। मौसम साफ नहीं हुआ तो काफी नुकसान होगा।
उकथी के भैरो मौर्य, जाल्हूपुर के लालजी यादव और विशुनपुरा के नन्दलाल तिवारी का कहना है कि यदि तेज बारिश हुई तो गेहूं की फसल को भारी क्षति हो सकती है। कृषि विशेषज्ञ देवमणि त्रिपाठी के अनुसार, बारिश में भीगने के बाद गेहूं के दाने काले पड़ सकते हैं, जिससे उसकी गुणवत्ता प्रभावित होगी और किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।
विज्ञापन



72 घंटे के भीतर बीमित किसान दें नुकसान की सूचना
जिला कृषि अधिकारी संगम सिंह मौर्य ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा कराने वाले किसान, जिनकी फसल खराब हुई है, वे फसल क्षति की सूचना 72 घंटे के अंदर टोल फ्री नंबर 14447 पर दर्ज करा दें। वे जिला कृषि अधिकारी या उप कृषि निदेशक कार्यालय में भी लिखित सूचना दे सकते हैं। इसके बाद बीमा कंपनी क्षतिपूर्ति देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें