फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी बनी यादगार: दूल्हे के लिए घोड़ी नहीं मिली तो दोस्तों ने लगाया गजब का जुगाड़, जिसे जानकर नहीं रुकेगी हंसी

Mon, 09 Dec 2024 03:24 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी में एक शादी समारोह में आए दूल्हे के दोस्तों ने अनोखा जुगाड़ किया। समारोह के लिए बनारस पहुंचे दोस्तों को जब पता चला कि दूल्हे के लिए घोड़ी ही नहीं है, तो उन्होंने कार को ही अस्थायी घोड़ी बना दिया।  
विज्ञापन
कार को बना दिया 'अस्थायी घोड़ी' - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इन दिनों शादी व अन्य मांगलिक कार्यक्रमों का सीजन चल रहा है। ऐसे में लोग सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो जमकर शेयर कर रहे हैं। रील का भी खूब ट्रेंड चल रहा है। ऐसे में वाराणसी जिले में एक अनोखी शादी का वीडियो भी सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम साइट पर वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन


कार को ही बना दिया 'अस्थायी घोड़ी'
इस वीडियो में दिख रहा है कि दूल्हे के दोस्तों ने शादी के लिए घोड़ी न मिलने पर एक अनोखा जुगाड़ निकाला है। उन्होंने कार को ही 'अस्थायी घोड़ी' बना दिया और दूल्हे को उस पर बैठाकर विवाह स्थल तक पहुंचाया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसमें दूल्हे के दोस्त कार को घोड़ी की तरह सजाते हुए और दूल्हे को उस पर बैठाकर नाचते हुए दिखाई दे रहे हैं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हे के दोस्त जल्दी से शादी के घोड़ों की तस्वीरें गूगल पर खोजते हैं और होटल के प्रिंटर पर उन्हें शीट पर प्रिंट करते हैं। इसके बाद, वे इन तस्वीरों को कार पर चिपका देते हैं और दूल्हे को उस पर बैठाकर विवाह स्थल तक पहुंचाते हैं। इस वीडियो के वायरल होने पर लोग खूब मजे ले रहे हैं और दूल्हे के दोस्तों की अनोखी सोच की तारीफ कर रहे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें