फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूजीसी नेट में आया अनोखा सवाल: वंदेमातरम का सीक्वेंस लगाओ, तीन फिल्मों का रिलीज क्रम बताओ

Fri, 26 Jun 2026 12:07 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: वंदेमातरम गीत का सीक्वेंस लगाओ और तीन फिल्मों का रिलीज क्रम बताओ? ये सवाल मास कॉम की नेट परीक्षा में पूछे गए। पेपर में यह सवाल आने से अभ्यर्थी उलझे रहे। 
विज्ञापन
Exam - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वंदेमातरम गीत किसने और कब लिखा है प्रतियोगी परीक्षाओं में ऐसा सवाल तो खूब सुना होगा, लेकिन वंदेमातरम गीत की पंक्तियों को क्रम (सीक्वेंस) में जोड़ो, ये थोड़ा  अलग है। यूजीसी नेट की ऑनलाइन परीक्षा में ये सवाल पूछा गया है। मास कम्युनिकेशन के पेपर में जब सवाल आया तो अभ्यर्थी तुरंत दबे स्वर और मन में वंदेमातरम का गान कर सीक्वेंसिंग में जुट गए। फिर भी कई परीक्षार्थी उलझे रहे क्योंकि ये सवाल वंदेमातरम के पूरे 23 लाइन के गीत से पूछा गया था। बंकिम चंद्र ने 1875 में वंदे मातरम् लिखा था जो कि 1882 में 'आनंदमठ उपन्यास में आया।

विज्ञापन


प्रश्न के विकल्प में जो वंदे मातरम् दिया गया था उसका क्रम ऐसा था 

  • वंदे मातरम सुजलाम, सुफलाम, मलयज शीतलाम
  • शुभ्र ज्योत्स्ना पुलकितयामिनीम्
  • कोटि-कोटि-कंठ-कल-कल-निनाद-कराले
  • त्वं हि दुर्गा दशप्रहरणधारिणी
  • तुमि विद्या, तुमि धर्म तुमि हृदि, तुमि मर्म त्वं हि प्राणा:


ये है सही क्रम

  • वंदे मातरम, सुजलाम, सुफलाम, मलयज शीतलाम।
  • शुभ्र ज्योत्स्ना पुलकितयामिनीम।
  • कोटि-कोटि-कंठ-कल-कल-निनाद-कराले।
  • तुमि विद्या, तुमि धर्म तुमि हृदि, तुमि मर्म त्वं हि प्राणा:।
  • त्वं हि दुर्गा दशप्रहरणधारिणी।
विज्ञापन

एक हीरो की 3 फिल्मों का रिलीज क्रम पूछा
चितचोर, रजनीगंधा, छोटी सी बात फिल्म के रिलीज होने क्रम पूछा गया। खास बात ये है कि इन तीनों ही फिल्मों में एक हीरो आमोल पालेकर थे। ये फिल्में दो साल के ही अंतराल पर आईं थीं।

फिल्मों के रिलीज का सही क्रम
फिल्म                 रिलीज

रजनीगंधा            13 सितंबर 1974
छोटी सी बात        9 जनवरी 1976
चितचोर              30 जनवरी 1976
विज्ञापन

द्वितीय विश्व युद्ध में किस पत्रकार को फांसी हुई
कई सवाल तो अमेरिका और ईरान व इराक की पत्रकारिता से पूछा गया था। अमेरिकन पब्लिक रिलेशन सोसाइटी के अध्यक्ष का नाम पूछा गया। दूसरे विश्व युद्ध में स्टिंग करने पर किस पत्रकार को फांसी की सजा हुई थी। इसके अलावा पुरानी अंग्रेजी पत्रिकाओं के भी आने का काल पूछा गया था। पेपर एक और दो दोनों में ये सवाल पूछे गए थे। कम्युनिकेशन रिसर्च से सबसे कठिन सवाल पूछा गया कि टी टेस्ट और एनोवा टेस्ट क्या है। पेपर वन शिक्षण अधिगम में लघुगणक के सवाल पूछे गए थे। वहीं इस बार का ऑस्कर अवार्ड पूछा गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें