अभी तक आपने ऐसी बहुत सी शादियां देखी होंगी जिसमें दूल्हा घोड़े या बग्घी पर सवार होकर दुल्हन को लेने जाता है। लेकिन धर्म की नगरी काशी में बीती रात एक अनोखी शादी देखने को मिली। यहां दुल्हन बग्घी पर सवार होकर दूल्हे के घर बारात लेकर पहुंची। बग्घी पर सवार होकर ये बेटी जब बारात लेकर निकली, तो वहां मौजूद लोग आश्चर्य में पड़ गए। इस शादी की चर्चा पूरे क्षेत्र में हो रही है। आगे की स्लाइड्स में देखें...
विज्ञापन
2 of 5
barati
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के कैंट थाना अंतर्गत नयापुर से रविवार की शाम बग्घी में बैठकर डॉक्टर राजनाथ पटेल की लाडली बिटिया राजलक्ष्मी अपने पिया को लेने चली, कन्दवा से पूरे लाव-लश्कर के साथ बारात निकली, उसके पीछे-पीछे पूरी बारात चल रही थी। बग्घी पर सवार होकर ये बेटी जब बारात लेकर निकली, तो वहां मौजूद लोग आश्चर्य में पड़ गए। बारात में घोड़ी पर दूल्हा नहीं दुल्हन बैठी थी। लोग यह नजारा देख फोटो खींचने लगे। कोई वीडियो बनाने लगा।
विज्ञापन
3 of 5
barati
- फोटो : अमर उजाला
दुल्हन कर्दमेश्वर महादेव मंदिर पहुंची तो वर पक्ष से मौजूद लोगों ने करतल ध्वनि से उसका स्वागत किया। कर्दमेश्वर महादेव का आशीर्वाद लेकर दुल्हन ने दूल्हे के गले में वरमाला डाली और दोनों ने एक-दूसरे के साथ जीने-मरने की कसमें खाई। इसके बाद दूल्हे के साथ बघ्घी में बैठकर दुल्हन ससुराल के लिए रवाना हो गई। बगैर कर्मकांड के इस दहेज रहित विवाह की चर्चा रविवार को पूरे इलाके में रही और मौके पर लोगों की भीड़ जुटी रही।
4 of 5
barati
- फोटो : अमर उजाला
नयापुर निवासी राजनाथ पटेल की पोस्ट ग्रेजुएट बेटी राजलक्ष्मी और घमहापुर निवासी डीएल कश्यप के बेटे रेलवे के इंजीनियर राजा ठाकुर का विवाह दोनों परिवारों की सहमति से तय हुआ था। दोनों परिवारों ने तय किया था कि वे दहेज रहित विवाह करेंगे। इसके अलावा विवाह में पूजापाठ, पंडित और सात फेरे जैसी बात नहीं होगी। साथ ही, बारात लेकर लड़की अपने घर से आएगी।
रविवार की शाम बैंड-बाजा वालों के साथ बघ्घी पर चढ़ कर राजलक्ष्मी कर्दमेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। मंदिर में राजलक्ष्मी और राजा ठाकुर ने एक-दूसरे के गले में माला डालकर अपना जीवन साथी चुन लिया। डीएल कश्यप ने कहा कि समाज से दहेज जैसी कुरीतियों का अंत हो। इसीलिए उन्होंने अपने बेटे का इस तरह से विवाह किया है।