इस दौरान वहां कार्यक्रम के निमिक्त उपस्थित जिलाधिकारी वाराणसी कौशल राज शर्मा, कृषि अधिकारी,अनुसंधान केंद्र के डायरेक्टर, भाजपा पदाधिकारियों आदि से भाजपा प्रदेश सहप्रभारी सुनील ओझा ने कार्यक्रम की रूप रेखा एवं अन्य व्यवस्थाओं पर विचार विमर्श किया और अलग अलग व्यवस्थाओं के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपा।
कार्यक्रम स्थल पर काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, शशि शेखर,सुरेश सिंह,प्रवीण सिंह गौतम,संजय सोनकर,सुधीर वर्मा,अशोक पांडेय,अमित पाठक,अरविंद पांडेय आदि पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित थे।