फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: आज वाराणसी आएंगे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, कपड़ा उद्यमियों-व्यापारियों से करेंगे बातचीत

Wed, 14 Dec 2022 11:04 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

केंद्रीय कपड़ा व वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल हस्तकला संकुल में आयोजित दो दिवसीय टेक्सटाइल कांक्लेव में शामिल होंगे और यहां तमिलनाडु व काशी के कपड़ा उद्यमियों-व्यापारियों से टेक्सटाइल विषय पर संवाद करेंगे। दूसरे सत्र में विजन-2047 विषय पर आयोजित सेमिनार में उद्यमियों से चर्चा करेंगे।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री पीयूश गोयल - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय कपड़ा व वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल काशी तमिल संगमम के आयोजन में हिस्सा लेने के लिए बुधवार को दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी आएंगे। वे बुधवार को करीब चार बजे वाराणसी पहुंचेंगे और एयरपोर्ट से सीधे नमो घाट जाएंगे। यहां से क्रूज से काशी विश्वनाथ धाम पहुंचकर दर्शन-पूजन करेंगे और क्रूज से ही रविदास घाट जाएंगे। यहां से बीएचयू में काशी तमिल संगमम में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

गुरुवार की सुबह हस्तकला संकुल में आयोजित दो दिवसीय टेक्सटाइल कांक्लेव में शामिल होंगे और यहां तमिलनाडु व काशी के कपड़ा उद्यमियों-व्यापारियों से टेक्सटाइल विषय पर संवाद करेंगे। दूसरे सत्र में विजन-2047 विषय पर आयोजित सेमिनार में उद्यमियों से चर्चा करेंगे। इसके बाद कपड़ा उद्योग से जुड़े उद्यमियों के साथ अलग-अलग बैठक करेंगे। देर शाम वे दिल्ली रवाना हो जाएंगे। 14 दिसंबर को दो दिवसीय टेक्सटाइल कांक्लेव का शुभारंभ हस्तकला संकुल में किया जा रहा है। इसमें कपड़ा उद्योग को बढ़ावा देने व तमिलनाडु व काशी के कपड़ा उद्योग के जुड़ाव की संभावनाओं पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें