रवाना होने से पहले केंद्रीय मंत्री डा. महेंद्र नाथ पांडेय ने बताया कि प्रतिभाग कर रही युवा टीम के 75 फीसदी प्रतिभागी दूसरे और तीसरे स्तर के शहरों से हैं और 25 फीसदी ग्रामीण क्षेत्रों से। उन्होंने केरल के मलप्पुरम से प्रतियोगिता में शामिल होने जा रहे मोहम्मद रबीथ का उदाहरण देते हुए बताया कि 22 वर्षीय इस प्रतियोगी के पिता कुली और मां गृहणी हैं। रबीथ प्रतियोगिता में वॉल एंड फ्लोर टाइलिंग में स्वर्ण पदक जीतना चाहता है। महाराष्ट्र से सबसे ज्यादा सात प्रतियोगी, कर्नाटक से पांच, उत्तर प्रदेश से चार प्रतिभागी देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।