वाराणसी एयरपोर्ट पर वीआईपी लाउंज का स्वागत करते केंद्रीय मंत्री
- फोटो : अमर उजाला
मत्स्य विभाग आजादी के अमृत महोत्सव के तहत विश्व योग दिवस पर वृहद कार्यक्रम का आयोजन करने जा रहा है। कार्यक्रम की इस कड़ी में सोमवार को वाराणसी के अस्सी घाट पर शुभारंभ होगा। इसमें बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय मत्स्य एवं पशुपालन मंत्री डॉ. संजीव कुमार बालियान शामिल होंगे।
आज कार्यक्रम में शामिल होने के लिए डॉ. संजीव बालियान वाराणसी पहुंच चुके हैं। विमान से उतरने के बाद टर्मिनल भवन मे मछली शहर सांसद बीपी सरोज ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट टर्मिनल भवन में बनकर तैयार वीवीआइपी लाउंज का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया।
एयरपोर्ट से वे सड़क मार्ग से कचहरी स्थित सर्किट हाउस पहुंचें। सर्किट हाउस में अधिकारियों संग बैठक के बाद शाम चार बजे अस्सी घाट पर मत्स्य विभाग द्वारा आयोजित योग, रिवर रैचिंग व नौका दौड़ को हरी झंडी दिखाएंगे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद शाम को गंगा आरती में भी शामिल होंगे।