फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी पहुंचे संजीव बालियान: अस्सी घाट पर बोट रेस को हरी झंडी दिखाएंगे, गंगा आरती में होंगे शामिल

Mon, 09 May 2022 04:43 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

 केंद्रीय मत्स्य एवं पशुपालन मंत्री डॉ. संजीव कुमार बालियान आज वाराणसी में मत्स्य विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। 
विज्ञापन
वाराणसी एयरपोर्ट पर वीआईपी लाउंज का स्वागत करते केंद्रीय मंत्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मत्स्य विभाग आजादी के अमृत महोत्सव के तहत विश्व योग दिवस पर वृहद कार्यक्रम का आयोजन करने जा रहा है। कार्यक्रम की इस कड़ी में सोमवार को वाराणसी के अस्सी घाट पर शुभारंभ होगा। इसमें बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय मत्स्य एवं पशुपालन मंत्री डॉ. संजीव कुमार बालियान शामिल होंगे।

विज्ञापन


आज कार्यक्रम में शामिल होने के लिए डॉ. संजीव बालियान वाराणसी पहुंच चुके हैं। विमान से उतरने के बाद टर्मिनल भवन मे मछली शहर सांसद बीपी सरोज ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट टर्मिनल भवन में बनकर तैयार वीवीआइपी लाउंज का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया।

एयरपोर्ट से वे सड़क मार्ग से कचहरी स्थित सर्किट हाउस पहुंचें। सर्किट हाउस में अधिकारियों संग बैठक के बाद शाम चार बजे अस्सी घाट पर मत्स्य विभाग द्वारा आयोजित योग, रिवर रैचिंग व नौका दौड़ को हरी झंडी दिखाएंगे। कार्यक्रम खत्म होने के बाद शाम को गंगा आरती में भी शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें