फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: पर्यटक की रुचि समझें फिर उसी अंदाज में करें जीवंत वर्णन

विज्ञापन
विज्ञापन
इन्टैक की ओर से एक बेहतर और प्रोफेशनल टूरिस्ट गाइड तैयार करने के लिए बुधवार को नदेसर स्थित एक रेस्टोरेंट में कार्यशाला हुई। मुख्य वक्ता देवेश अग्रवाल और डॉ. अजय सिंह ने गाइडिंग के मूल मंत्र दिए। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में देसी-विदेशी पर्यटकों को उच्चस्तरीय सेवाएं देने की जरूरत होगी, इसके लिए हमें तैयार रहना होगा। सीनियर स्टोरी टेलर देवेश अग्रवाल ने कहा कि पर्यटन के क्षेत्र में समय का पाबंद होने, सशक्त स्टोरी टेलिंग और संपूर्ण विरासत का गहन अध्ययन की जरूरत है। प्रोफेशनल गाइड को पर्यटक की बॉडी लैंग्वेज समझनी चाहिए। उसके हिसाब से ही वर्णन करना चाहिए। डॉ. अजय सिंह ने क्राउड मैनेजमेंट पर चर्चा की। कहा कि भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा और अनुशासन किसी भी पर्यटन स्थल की छवि को बेहतर बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं। स्वागत व धन्यवाद ज्ञापन इंटैक वाराणसी के कन्वीनर अशोक कपूर ने किया। मौके पर आईटीएफए संरक्षक जैनेंद्र कुमार राय, यूपी चैप्टर के अध्यक्ष विक्रम मेहरोत्रा, अंकित सिंह मौर्या, करण सिंह, राजू भारद्वाज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें