फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशी विद्यापीठ: आठ दिन में खत्म होंगी स्नातक परीक्षा...जानें खास, दिसंबर में होंगे एग्जाम; राज्यपाल के निर्देश

Sun, 23 Nov 2025 02:08 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से संबद्ध काॅलेजों में एमए/ एमएससी तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 10 से 26 दिसंबर तक होंगी। परीक्षा का विस्तृत टाइमटेबल विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड है।
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से संबद्ध महाविद्यालयों में स्नातक सत्र 2025-26 की सेमेस्टर परीक्षाएं आठ दिन में खत्म हो जाएंगी। पांच दिसंबर से वाराणसी समेत पांच जिलों में शुरू होने वाली तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा 18 दिसंबर तक चलेगी। विश्वविद्यालय की ओर से जारी टाइमटेबल के अनुसार परीक्षाएं आठ दिन में खत्म हो जाएंगी। 

विज्ञापन


विश्वविद्यालयों में सत्र नियमित करने के उद्देश्य से समय से प्रवेश, परीक्षा और परिणाम जारी करने का निर्देश कुलाधिपति की ओर से समय-समय पर दिया जाता है। इस साल दीक्षांत समारोह में जब कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल आई थी तो उन्होंने परीक्षा पर विशेष निर्देश देते हुए कहा था कि एक बार परीक्षा कार्यक्रम जारी हो जाएगा तो उसे बार-बार टाला नहीं जाएगा। इसको देखते हुए ही काशी विद्यापीठ परीक्षा विभाग की ओर से कॉलेजों के विद्यार्थियों की परीक्षा के लिए पूरा कार्यक्रम जारी किया गया है। 

परीक्षा नियंत्रक दीप्ति मिश्रा ने बताया कि बीए, बीएससी, बीकॉम और एमकॉम तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं 5 से 18 दिसंबर तक होंगी। इसमें बीए, बीएससी, बीकॉम की परीक्षाएं 5-6-9-11-13-15-17 और 18 दिसंबर को दोपहर 2 से 4 बजे तक होंगी। एमकॉम तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं छह दिन में ही खत्म हो जाएंगी। ये परीक्षाएं 5-8-10-12-15 और 17 दिसंबर को होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

निबंध प्रतियोगिता में छात्रों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
कमलाकर चौबे आदर्श इंटर कॉलेज ईश्वरगंगी में शनिवार को सुबह 11 बजे से साहित्यकार पं. हरिराम द्विवेदी का भोजपुरी में योगदान विषयक पर निबंध प्रतियोगिता हुई। शुभारंभ मुख्य अतिथि लोक भूषण सम्मान से सम्मानित साहित्यकार डॉ. जय प्रकाश मिश्रा, विशिष्ट अतिथि पं. कमलाकर चौबे एवं डॉ. रमाकांत मिश्रा ने किया। 

डॉ. जयप्रकाश मिश्रा ने कहा कि भोजपुरी सभी का दिल जीत लेती है। स्वागत पं. हरिराम द्विवेदी भोजपुरी साहित्य शोध न्यास के महासचिव अरुण कुमार द्विवेदी ने किया। इस मौके पर समाज सेवी रमेश मिश्रा, योगी विनय कुमार मिश्रा आदि रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें