फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: मिशन शक्ति 5.0 के तहत बच्चों ने सीखी सुरक्षा की बारीकियां

विज्ञापन
विज्ञापन
मिशन शक्ति 5.0 के तहत सोमवार को सेल्फ डिफेंस कार्यशाला हुई। इस अवसर पर राजकीय बाल गृह बालिका, राजकीय पश्चातवर्ती देखरेख संगठन महिला, राजकीय बाल गृह बालक और राजकीय संप्रेषण गृह किशोर, रामनगर में रहने वाले बच्चों को आत्मरक्षा की कला सिखाई गई। कार्यशाला में बताया गया कि सेल्फ डिफेंस प्रशिक्षण का उद्देश्य अपनी सुरक्षा करने की क्षमता विकसित करना है, जिससे हम किसी भी खतरनाक स्थिति में खुद की रक्षा कर सके। प्रशिक्षक ज्योति सिंह ने प्रशिक्षण सत्र के दौरान बालक-बालिकाओं को विभिन्न व्यावहारिक तकनीकों और सुरक्षा उपायों के बारे में जानकारी दी। यह भी बताया कि संयम बरतते हुए कैसे खुद को सुरक्षित रखा जा सकता है। इस अवसर पर संस्था की सहायक अधीक्षिका पूनम पाल, बालिका गृह की प्रांगणों अधीक्षिका संगीता राय, बाल गृह की प्रभारी अधीक्षिका ऋतु राजेश और संप्रेषण गृह के प्रभारी अधीक्षक कमलेश पांडेय समेत संस्था का पूरा स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें