फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: बिजली चोरी व भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे अवर अभियंता निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज और मिर्जापुर के ध्यानार्थ-
विज्ञापन



बिजली चोरी व भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे अवर अभियंता निलंबित
- प्रयागराज के हाटा उपकेंद्र पर तैनाती, मिर्जापुर के मुख्य अभियंता कार्यालय से संबद्ध
वाराणसी। पूर्वांचल डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक शंभू कुमार ने सोमवार को बिजली चोरी और भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे प्रयागराज के हाटा उपकेंद्र पर तैनात अवर अभियंता अनुराग को निलंबित कर दिया। निलंबित अवर अभियंता को मुख्य अभियंता कार्यालय मिर्जापुर से संबद्ध किया गया है। कार्मिक व जनसंपर्क अधिकारी संदीप वर्मा के अनुसार, प्रयागराज विद्युत वितरण खंड मेजा के हाटा उपकेंद्र पर कार्यरत अवर अभियंता के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत मिली थी। तीन टीमें बनाकर मामले की अलग-अलग जांच कराई गई। इसमें प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए जाने पर अवर अभियंता को निलंबित कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें