फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणाधीन हॉस्टल में मेट की गला घोंट कर हत्या

Sun, 14 Jun 2015 02:06 AM IST
वाराण्ासी, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के निर्माणाधीन महिला छात्रावास में मेट बबलू कुमार (36) की हत्या कर दी गई। उसका शव शनिवार को छात्रावास के एक कमरे में पाया गया। शव पूरी तरह से सड़ चुका था। गला दबाकर मारे जाने की आशंका है।
विज्ञापन

गला कसने के अलावा सिर के पिछले हिस्से में चोट के निशान थे। शव को कब्जे में लेकर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक मौके के हालात को देख ऐसा प्रतीत हो रहा है कि कम से कम तीन दिन पहले वारदात को अंजाम दिया गया।
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ परिसर में निर्माणाधीन महिला छात्रावास की प्रथम मंजिल पर प्लास्टर का काम चल रहा है। लोहामंडी निवासी ठेकेदार ने काम की निगरानी के लिए चोलापुर के नवापुर गांव निवासी बबलू को यहां बतौर मेट रखा था। तीन दिन से प्लास्टर का काम बंद चल रहा था।
विज्ञापन

 शनिवार की दोपहर जब दुर्गंध उठनी शुरू हुई तो आसपास के लोगों ने इसकी सूचना सिगरा पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इस बीच वहां पहुंचे ठेकेदार ने उसकी शिनाख्त की और सूचना परिवारीजनों को दी गई। रोते-बिलखते परिवारीजन मौके पर पहुंचे।
 घटनास्थल पर मौजूद लोगों में चर्चा थी कि पैसे के लेन-देन को लेकर बबलू की मजदूरों से आए दिन तकरार होती थी। हो सकता है कि पैसे को लेकर मजदूरों ने ही उसकी हत्या की हो। सिगरा थानाध्यक्ष राजीव रंजन उपाध्याय ने बताया कि दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें