फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू ट्रक खेत में पलटा, खलासी की मौत, चालक ने कूदकर जान बचाई

Sat, 07 Mar 2020 05:39 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

चंदौली के अलीनगर थाना अंतर्गत लौंदा गांव के समीप शुक्रवार को आधी रात के बाद अनियंत्रित होकर ट्रक पलटने से दबकर खलासी चंद्रजीत की मौत हो गई। चालक ने किसी तरह जान बचाई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से जेसीबी की मदद से चार घंटे की मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला।

विज्ञापन

 

अलीनगर के हसनपुर गांव निवासी संदीप बिंद ट्रक चालक है और वह ट्रक पर लकड़ी लादकर शुक्रवार को आधी रात के बाद लौंदा गांव स्थित ईंट भट्ठे के लिए चला था। ट्रक पर उसका भांजा चंद्रजीत (18) निवासी नीबी खुर्द बबुरी खलासी के रूप में साथ में चला। रात दो बजे के करीब बूंदा बांदी शुरू हो गई और कच्चे रास्ते पर कीचड़ की स्थिति हो गई।

इससे ट्रक बेकाबू होकर तालाब के समीप खेतों में बाई ओर पलट गया। ट्रक पलटने से खलासी चंद्रजीत उसमें दब गया। किसी तरह चालक की जान बची। उसने शोर मचाया तो आस पास के लोग एकत्र हो गए। लोगों की सूचना पर लौंदा चौकी इंचार्ज रमेश प्रताप सिंह दल बल के साथ पहुंच गए लेकिन ट्रक के नीचे दबे चंद्रजीत को नहीं निकाला जा सका।

विज्ञापन


इसके बाद जेसीबी मंगा कर चार घंटे की मशक्कत कर ट्रक को सीधा किया गया और शव को बाहर निकाला। लिखा पढ़ी के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद चालक के घर पर परिवार वालों में कोहराम मच गया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें