फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू नगर निगम के डंपर ने बाइक सवार को कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। सिगरा स्टेडियम के सामने बृहस्पतिवार दोपहर बेकाबू नगर निगम के डंपर वाहन से कुचलकर बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद चालक बीच सड़क वाहन खड़ाकर फरार हो गया। घंटे भर तक सिगरा मार्ग जाम की चपेट में रहा। देरी से पहुंची सिगरा थाने की पुलिस ने क्षत विक्षत शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया।
विज्ञापन

बिहार के भभुआ निवासी गुड्डू पांडेय (28) सिगरा के शास्त्रीनगर कालोनी स्थित मॉल में एक शो रूम में कार्यरत था और शिवपुरवा इलाके में किराये पर मकान लेकर अपने भाई के साथ रहता था। दोपहर के समय खाना खाने के लिए शो रूम से निकलकर बाइक से कमरे पर जा रहा था। इसी दौरान पीछे साजन मोड़ से तेज रफ्तार में आए डंपर ने साइड मारते हुए गुड्डू के ऊपर ही अगला पहिया चढ़ा दिया।
घटनास्थल के आसपास दुकानदारों ने बताया कि डंपर बहुत तेज रफ्तार में था। ऐसा लग रहा था कि कोई नौसिखिया चालक चला रहा हो। बाइक सवार आगे चल रहा था और पीछे से डंपर ने धक्का मारते हुए उसके सिर और कंधे पर अगला चक्का चढ़ाते हुए निकला। घटनास्थल पर ही गुड्डू की दर्दनाक मौत हो गई और शव क्षत विक्षत हो गया। इसके पहले डंपर ने साजन तिराहे पर एक सिपाही को भी कुचलने का प्रयास किया था। बीच सड़क पर वाहन खड़ाकर आरोपी चालक चाभी लेकर भाग निकला। सिगरा थाने की पुलिस नगर निगम अधिकारियों से संपर्क करके चालक की खोजबीन में लगी है।
विज्ञापन

गुजरते रहे वाहन, पुलिस का होता रहा इंतजार
डॉ संपूर्णानंद स्टेडियम के ठीक सामने हादसा हुआ और चंद कदम की दूरी पर सिगरा थाने की पुलिस को पहुंचने में 30 मिनट से भी अधिक समय लग गया। इस बीच सड़क पर क्षत-विक्षत शव पड़ा रहा और लोगों की आवाजाही होती रही। स्थानीय दुकानदार जब आक्रोशित हुए और साजन मोड़ से लेकर विद्यापीठ मार्ग तक जाम लगा तब सिगरा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया।
---
नंबर लिखवाने में बरती गई लापरवाही
जिस गाड़ी से हादसा हुआ। उस पर नंबर लिखवाने में लापरवाही बरती गई। न तो नगर निगम ने ध्यान दिया न ही कूड़ा उठाने वाली कंपनी ने ध्यान दिया। परिवहन प्रभारी नृपेंद्र ने बताया कि यह गाड़ी एजी इनवायरो कंपनी की थी। जिसे नगर निगम ने कूड़ा उठाने का ठेका दिया गया है। हाल ही में उन्हें कूड़ा उठाने वाली गाड़ियां दी गई हैं। कूड़ा उठाने वाली कंपनी के एक अधिकारी ने बताया कि नगर निगम से गाड़ी मिली थी। इसका नंबर यूपी 65 केटी 1070 है। जिसका नंबर लिखवाना था इसी बीच दुर्घटना हो गई। गाड़ी का ड्राइवर सुभाष मौर्य जमुआ मिर्जापुर का निवासी है। उसका वैलिड लाइसेंस है। वरुणा पार से कूड़ा लेकर करसड़ा जा रहा था। गाड़ी का बीमा है। जो बीमा कंपनी निर्धारित करेगी उसका मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें