फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू कोरोना : वाराणसी में बढ़ रहा मौत का ग्राफ, एक दिन में सबसे ज्यादा 11 मौत 

Fri, 23 Apr 2021 11:27 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

2420 संक्रमित मरीज मिले, चार दिन में 44 लोगों ने गंवाई जान  
39 जीटीसी में 11, पीएमओ में दो, बिजली विभाग में 18 संक्रमित
विज्ञापन
वाराणसी में शुक्रवार को बीएचयू सुपर स्पेस्लिटी सेंटर में कोविड मरीज को एडमिट करने के लिए ले जाते स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में कोरोना का संक्रमण बढ़ने के साथ अब रोजाना मौत का ग्राफ भी बढ़ रहा है। अब तक कोरोना काल में शुक्रवार को एक दिन में सबसे ज्यादा 11 लोगों की मौत हुई है जबकि 2,420 नए मरीज मिले हैं। 4 दिन में 44 मरीजों की मौत हो चुकी है। शुक्रवार को 7074 सैंपलों की रिपोर्ट मिली।

विज्ञापन


39 जीटीसी में 11, मंडलीय अस्पताल ब्लड बैंक, छोटा लालपुर पांडेपुर, गुरुकृपा कांप्लेक्स रामपुर, बीएलडब्ल्यू में 50 से अधिक लोग संक्रमित मिले। इसके अलावा ब्रिज एंकलेव, लहरतारा, काटन मिल कॉलोनी, दीनदयाल नगर पहाड़िया और पूर्वांचल विद्युत खंड से जुड़े 18 लोग संक्रमित हुए हैं। सारनाथ, पांडेपुर कॉलोनी, पीएमओ संसदीय कार्यालय में भी 2 लोग संक्रमित हुए हैं।

Trending Videos

वाराणसी में शुक्रवार को कैंट रेलवे स्टेशन पर बाहर से आने वाले यात्रियों की कोरोना जांच करते स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी । - फोटो : अमर उजाला
20 को अस्पताल से मिली छुट्टी
पिछले चार दिनों से अस्पतालों से कोई भी मरीज डिस्चार्ज नहीं किया गया था। हालांकि, शुक्रवार को राहत की खबर आई। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के मुताबिक, अलग-अलग अस्पतालों से कुल 20 लोगों को डिस्चार्ज किया गया जबकि 1978 लोग होम आइसोलेशन में स्वस्थ घोषित किए गए हैं। अप्रैल में केवल 31 लोग ही डिस्चार्ज हो पाए हैं।

16,730 एक्टिव मरीज
अब कुल मरीजों की संख्या 52,791 हो गई है। अब तक 35,580 मरीजों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। वहीं, 481 मरीजों की मौत हो चुकी है। एक्टिव मरीजों की संख्या 16,730 है।
 
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : PTI
बीएचयू में चार की मौत
मौतों की बात करें तो बीएचयू में चार जबकि दीनदयाल अस्पताल और बरेका हॉस्पिटल में तीन-तीन तीन मरीजों की मौत हुई। बरेका में भर्ती बीएलडब्ल्यू निवासी 71 वर्षीय पुरुष, सुंदरपुर निवासी 87 वर्षीय पुरुष, बीएलडब्ल्यू निवासी 61 वर्षीय पुरुष और दीनदयाल अस्पताल में चौबेपुर निवासी 45 वर्षीय पुरुष, कर्ण घंटा निवासी 41 वर्षीय महिला और हुकूलगंज निवासी 52 वर्षीय पुरुष और अनंत हॉस्पिटल में भर्ती 24 वर्षीय शिवपुर निवासी पुरुष की भी मौत हुई है। इसके अलावा बीएचयू में खोजवा निवासी 45 वर्षीय महिला, चितईपुर निवासी एक 81 वर्षीय पुरुष, महामना नगर कॉलोनी निवासी 66 वर्षीय पुरुष, शिवाला निवासी 90 वर्षीय पुरुष ने भी दम तोड़ दिया।

आजमगढ़, वाराणसी और विंध्य मंडल में 6620 मरीज मिले 
आजमगढ़, वाराणसी और विंध्य मंडल के जिलों में शुक्रवार को कोरोना के 6620 मरीज मिले, जबकि 42 ने दम तोड़ दिया। वाराणसी में 2420, गाजीपुर 846, जौनपुर 726, चंदौली 611, बलिया 453, सोनभद्र 435, आजमगढ़ 372, मिर्जापुर 305, भदोही 286 और मऊ में 166 मरीज मिले। इसके अलावा वाराणसी और आजमगढ़ में 11-11, भदोही में 6, गाजीपुर में 5, जौनपुर में 3, चंदौली, बलिया, सोनभद्र में 2-2 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें