Varanasi News: यहां स्वस्थ होने के उपरांत उनके बताए पते के आधार पर दोस्तों के साथ विदाई की गई। परिजनों ने बताया कि प्रभु के गुमशुदगी की रिपोर्ट तमिलनाडु में पुलिस थाने में लिखवाई गई थी।
वाराणसी के अपना घर आश्रम वाराणसी में लगभग एक माह पूर्व वाराणसी के कैंट स्टेशन से असहाय अवस्था में घायल और भूखे-प्यासे प्रभु को समाजसेवी संजय पाल ने लाया गया था।
विज्ञापन
लगातार सेवा-चिकित्सा के उपरांत इन्होंने अपना पता तमिलनाडु में बताया। दक्षिण भारतीय अप्पसामी एसोसिएट्स के अरुण कुमार ने तमिलनाडु निवासी स्टाफ के माध्यम से उनके घर तक सूचना दिलवाई।
पता चला कि यह भारतीय सशस्त्र सुरक्षा बल के जवान थे। मानसिक स्थिति खराब होने की वजह से घर से गायब हो गए थे। वाराणसी में किसी रेस्टोरेंट में बर्तन आदि धोकर पेट पाल रहे थे। आश्रम की रेस्क्यू टीम ने अपना घर लाया था।