फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: नेटवर्क की समस्या से नहीं मिल पा रहा अनाज

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल नेटवर्क की समस्या के कारण लोगों को राशन नहीं मिल पा रहा है। इससे राशनकार्ड धारक कोटे की दुकानों का चक्कर लगाना पड़ रहा है।

चेतगंज के कोटे के दुकानदार राजेश ने बताया कि नई मशीन को तौल मशीन से जोड़ा गया है। जब कभी नेटवर्क चला जाता है तो दोबारा कोटेदार को अंगूठा लगाने पर ही मशीन ऑन होती है। इसके बाद अनाज लेने वाले को अंगूठा लगाना पड़ रहा है। नेटवर्क पर असर पड़ा तो एक से दो घंटे बाद मशीन चल रही है। भेलूपुर के विनोद कुमार बंटी ने बताया कि तीन दिन से अनाज लेने जा रहा हूं। तीन चार लोगों को अनाज मिलने के बाद अचानक नेटवर्क चला जाता है। खजुरी के शैलेष ने बताया कि दो बार गए लेकिन नेटवर्क की समस्या के कारण बगैर अनाज लिए वापस लौटना पड़ा। इस प्रकार की समस्या कई स्थानों पर है। जहां कोटे की दुकानों से लोग मायूस होकर लौट रहे हैं।
विज्ञापन


नई व्यवस्था के तहत अनाज वितरण में थोड़ी दिक्कत है। इसे सुधारा जा रहा है। जिस प्रकार मोबाइल में नेटवर्क की समस्या है। उसी प्रकार मशीनोंं में नेटवर्क की समस्या आ रही है। 28 फरवरी तक सभी को अनाज बांट दिया जाएगा।
विज्ञापन


-उमेश कुमार, जिला आपूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें