फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईएसआईसी अस्पताल में जल्द शुरू होगी अल्ट्रासाउंड की सुविधा: डॉ. पीके राॅय

विज्ञापन
विज्ञापन
पांडेयपुर स्थित ईएसआईसी अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज में अल्ट्रासाउंड की सुविधा जल्द शुरू होगी। बुधवार को अस्पताल में मरीजाें के तीमारदारों संग बैठक में अस्पताल के प्रभारी एमएस डॉ. पीके राॅय ने बताया कि अस्पताल में जल्द ही रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति होगी।समागम बैठक में उप क्षेत्रीय कार्यालय के संयुक्त निदेशक संजय कुमार एवं अस्पताल के प्रभारी एमएस डॉ. पीके राय ने लाभार्थियों की चिकित्सा व अन्य सेवाओं से संबंधित शिकायतें सुनीं। समागम के दौरान अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की अनुपलब्धता का मुद्दा उठा, जिस पर डॉ. राय ने बताया कि जल्द ही रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति होने से यह सुविधा अस्पताल में ही शुरू हो जाएगी। बीमित व्यक्ति मनीष यादव द्वारा दवा वितरण काउंटर बढ़ाने की मांग पर फार्मासिस्टों की कमी का हवाला देते हुए मुख्यालय को मांग पत्र भेजने की बात कही गई। इस दौरान हितलाभ शाखाधिकारी आलोक कुमार मिश्र, कार्यालय अधीक्षक निलेश सिंह एवं प्रवर श्रेणी लिपिक अर्जिता उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें